फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market all sectors opened in green mark sensex above 36000

बाजार में बहार, 36000 के ऊपर हुई सेंसेक्स की शुरुआत, सभी सेक्टर्स में तेजी

Fri, 03 Jul 2020 09:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jul 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
share market all sectors opened in green mark sensex above 36000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 250.52 अंक यानी 0.70 फीसदी ऊपर 36094.22 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 75.80 अंकों की बढ़त के साथ 10627.50 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज वेदांता लिमिटेड, विप्रो, मारुति और इंफोसिस के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर बढ़त पर खुले। शीर्ष शेयरों में एक्सिस बैंक, जी लिमिटेड, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, यूपीएल, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, गेल, एचसीएल टेक और सिप्ला शामिल हैं।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 181.68 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के बाद 36025.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 63.25 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 10614.95 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 429.25 अंक ऊपर 35843.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.17 फीसदी बढ़कर 121.65 अंक ऊपर 10551.71 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289 अंक (0.82 फीसदी) ऊपर 35703.45 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 68.70 अंकों (0.66 फीसदी) की तेजी के साथ 10498.75 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे सेंसेक्स 547.04 अंक यानी 1.54 फीसदी ऊपर 35961.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 1.50 फीसदी यानी 156.90 अंकों की बढ़त के साथ 10586.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed