{"_id":"5c89df63bdec2214720fa53d","slug":"sensex-up-by-more-than-125-points-on-thursday-14-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में चौथे दिन भी उछाल जारी, रुपया 13 पैसे टूटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में चौथे दिन भी उछाल जारी, रुपया 13 पैसे टूटा
Thu, 14 Mar 2019 10:28 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 125 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं रुपया एक बार फिर से 13 पैसे टूट गया।
सेंसेक्स 124.63 अंकों की मजबूती के साथ 37,876 के स्तर पर और निफ्टी 32.85 अंकों की तेजी के साथ 11375 के आसपास कारोबार कर रहा है। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 132 अंकों की तेजी के साथ 37,884 और निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ 11,374 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजारों में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है और यह बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा हैं। सेंसेक्स में ऑटो, पीएसयू, पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में ऑटो और एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में कमजोरी देखनो को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.33 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.10 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे की कमजोरी के साथ 69.67 के स्तर पर खुला है।