फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex today made a record, Crosses 39k mark

नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 39 हजार के पार

Mon, 01 Apr 2019 10:54 AM IST
sapna singla बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Mon, 01 Apr 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
sensex today made a record, Crosses 39k mark

शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2019-20 के पहले दिन अच्छी तेजी देखने को मिली और बाजार ने अपने अब तक के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स जहां 281 अंकों की बढ़त के साथ खुला, वहीं निफ्टी भी 11500 के पार जाकर खुला।

विज्ञापन


10.20 बजे सेंसेक्स 330 अंक बढ़कर 39 हजार के पार चला गया और निफ्टी भी 11710 के पार हो गया। वहीं बैंक निफ्टी भी नए शिखर छूने को तैयार नजर आ रहा है। आज के कारोबार में चौरतफा तेजी देखने को मिल रही है जिसमें सबसे ऑटो और मेटल शेयरों ने सबसे  अधिक भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन




सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 281 अंकों की तेजी के साथ 38,954 और निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 11,694 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में एनर्जी, मेटल, पीएसयू बैंक, ऑटो, इंफ्रा, आईटी और फार्मा समेत सभी प्रमुख सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि विनिमय कारोबार आज पूरी तरह से बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शेयरों में तेजी

जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली उनमें लक्ष्मी विलास बैंक, टाटा स्टील, वेलस्पून कॉर्प लिमिटेड, ईआईएच लिमिटेड और इंडिया सीमेंट शामिल हैं। निफ्टी में टाटा मोटर्स, वीईडीएल, हिंडाल्को, टाटा स्टील और गेल के शेयरों में तेजी का माहौल देखने को मिला।


बैंकिंग शेयरों में आज अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.74 फीसदी की बढ़त को साथ कारोबार कर रहा है जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.49 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा हैं। बैंक शेयरों में तेजी के चलते बैंक निफ्टी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 30,604.15 के स्तर पर नजर आ रहा है।


आज के कारोबार में ऑटो, मेटल, आईटी, रियल्टी, फार्मा और मीडिया शेयरों में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.79 फीसदी, आईटी इंडेक्स 1.34 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.39 फीसदी, मेटल इंडेक्स 2.61 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.26 और मीडिया इंडेक्स 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed