फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 178 points, gold prices rises by 100 rupees

अमेरिका-चीन वार्ता से सेंसेक्स 178 अंक उछला, निफ्टी 68 अंक चढ़ा, 100 रुपये महंगा हुआ सोना

Fri, 05 Apr 2019 05:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 05 Apr 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
sensex up by 178 points, gold prices  rises by 100 rupees

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर वैश्विक बाजार के आशावान रहने के साथ धातु, रियल्टी और आईटी शेयरों में तेजी से शुक्रवार को सेंसेक्स 178 अंक चढ़ा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 177.51 अंक यानी 0.49 फीसदी चढ़कर 38,862.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 67.95 अंक यानी 0.59 फीसदी चढ़कर 11,665.95 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


शुक्रवार के सत्र में टाटा स्टील के शेयरों में सर्वाधिक 3.36 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद वेदांता, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एमएंडएम और आईटीसी के शेयरों में भी तेजी रही। 
विज्ञापन


वहीं, एसबीआई, पावरग्रिड, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, सन फार्मा, एचयूएल, एचसीएल टेक, यस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में 1.46 फीसदी की गिरावट रही।  जिओजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने के साथ पिछले दो सत्रों से शेयरों में आ रही तेजी से भी बाजार सकारात्मक स्तर पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और चीन एक व्यापार समझौता करने के बहुत करीब है और आने वाले चार हफ्तों में किसी ऐतिहासिक कदम की घोषणा हो सकती है। 

घरेलू मांग से सोना 100 रुपये महंगा

घरेलू आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के कारण शुक्रवार को सराफा बाजार में सोना 100 रुपये चढ़कर 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली तेज होने से चांदी 200 रुपये चढ़कर 38,530 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। 



विशेषज्ञों के अनुसार, विदेश से कमजोर रुझान के कारण सोने में बढ़त सीमित रही। न्यूयॉर्क में सोना 1,287.98 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 15.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 चढ़कर क्रमश: 32,770 रुपये और 32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। पिछले दो सत्रों में सोना 180 रुपये गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed