{"_id":"5c9da062bdec221460793110","slug":"sensex-up-by-170-points-on-last-working-day-of-financial-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में उछाल जारी, सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 11500 के पार, रुपया 10 पैसे बढ़ा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में उछाल जारी, सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 11500 के पार, रुपया 10 पैसे बढ़ा
Fri, 29 Mar 2019 10:04 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते और इस वित्तीय वर्ष के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी का दौर कायम रहा। सेंसेक्स जहां 170 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ खुला, वहीं निफ्टी 11500 के पार चला गया। हालांकि रुपये में कल की बड़ी गिरावट के बाद आज संभलता हुआ दिखा और यह 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला।
विज्ञापन
सेंसेक्स 169 अंकों की तेजी के साथ 38,719 अंकों पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49 अंकों की तेजी के साथ 11,619 अंकों पर खुला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 15395 के स्तर पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 14970.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तेल और गैस शेयरों में आज भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 69.24 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 47 पैसे की गिरावट के साथ 69.34 के स्तर पर बंद हुआ था।