{"_id":"5c9afc7ebdec2214173a296d","slug":"sensex-up-by-135-points-rupee-down-by-13-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 38400 के पार, 13 पैसे की गिरावट के साथ खुला रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 38400 के पार, 13 पैसे की गिरावट के साथ खुला रुपया
Wed, 27 Mar 2019 10:00 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में मजबूती का दौर कायम है। सेंसेक्स 38400 के पार जाकर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के चलते शेयर बाजार में बढ़त बनी हुई है। मंगलवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे है।
विज्ञापन
एजीएक्स निफ्टी में गिरावट पर कारोबार हो रहा है। लेकिन अमेरिकी मार्केट में आर्थिक मंदी की चिंता कम हुई है जिसके चलते कल के कारोबार में डाओ 140 अंक चढ़कर बंद हुआ है। सप्लाई घटने से क्रूड में भी दो फीसदी का उछाल आया है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 134 अंक की मजबूती के साथ 38,370 के स्तर पर और निफ्टी 29.25 अंक की बढ़त के साथ 11515 के आसपास कारोबार कर रहा है। रियल्टी और आईटी शेयरों को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.64 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.36 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.63 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.12 फीसदी और मीडिया इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
13 पैसे टूटा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये 13 पैसे टूटकर खुला। फिलहाल रुपया 68.99 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि मंगलवार को रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 68.86 पर बंद हुआ था