{"_id":"5b3b585a4f1c1ba2288b458f","slug":"sensex-up-by-114-points-gold-down-by-40-rupees-on-tuesday-3-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"114 अंक उछला सेंसेक्स, 40 रुपये गिरा सोने का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
114 अंक उछला सेंसेक्स, 40 रुपये गिरा सोने का भाव
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में मंगलवार को उछाल देखने को मिला। वहीं सोने का भाव 40 रुपये गिर गया। सेंसेक्स 114 अंक और निफ्टी 43 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 10,700 के स्तर पर बंद होने में कामयाब हुआ है। निफ्टी 10,630.25 तक लुढ़का था जबकि सेंसेक्स ने 35,196 तक गोता लगाया था।
विज्ञापन
फार्मा, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में हल्का दबाव दिखा है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 26,204 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन
आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में सिप्ला, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, ल्यूपिन, इंफोसिस, ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.8-1.1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।
विज्ञापन
सोना 40 रुपये लुढ़का
कमजोर वैश्विक रुझान व स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग में गिरावट से सोना 40 रुपये लुढ़का। मंगलवार को सराफा बाजार में आई इस गिरावट के बाद सोना 31,360 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।
50 रुपये के करीब टूटी चांदी
औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से धीमे उठाव के कारण चांदी 50 रुपये टूटकर 40,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.87 फीसदी लुढ़ककर 1,241.50 डॉलर प्रति औंस व चांदी 1.71 फीसदी टूटकर 15.82 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई।
देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 40 रुपये गिरकर क्रमश: 31,360 रुपये व 31,210 रुपये पर देखा गया। पिछले तीन दिनों में पीली धातु में 250 रुपये की गिरावट आई है।