{"_id":"5c99b014bdec2214323f3bed","slug":"sensex-up-by-102-points-on-tuesday-rupee-up-by-five-paise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार संभला, सेंसेक्स में 102 अंक की मजूबती, रुपया 69 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार संभला, सेंसेक्स में 102 अंक की मजूबती, रुपया 69 के करीब
Tue, 26 Mar 2019 10:22 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में मंगलवार को एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। सोमवार को जहां बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे, वहीं आज सेंसेक्स 102 अंकों की तेजी के साथ कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं रुपया भी 69 के करीब है।
विज्ञापन
एजीएक्स निफ्टी में 20 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन, अमेरिकी बाजारों पर आर्थिक मंदी की चिंता हावी है। वहीं जेट एयरवेज के शेयरों में 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। आईटी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 102 अंक की मजबूती के साथ 37910 के स्तर पर और निफ्टी 36 अंक बढ़त के साथ 11390 के आसपास कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
निफ्टी के आईटी इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की कमजोरी और ऑटो इंडेक्स 0.40 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.28 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.76 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.13 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
बढ़त के साथ खुला रुपया
मंगलवार को रुपये में भी पांच पैसे की बढ़ोतरी देखी गई और यह 68.88 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया।