{"_id":"5c946a7cbdec22143439c7db","slug":"sensex-soars-to-a-new-high-on-ninth-day-rupee-up-by-six-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में नौवें दिन भी उछाल जारी, 38,500 के हुआ पार, रुपये में छह पैसे का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में नौवें दिन भी उछाल जारी, 38,500 के हुआ पार, रुपये में छह पैसे का उछाल
Fri, 22 Mar 2019 10:24 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में लगातार नौवें दिन भी दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 38,500 के पार जाकर खुला। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी छह पैसे के उछाल पर कारोबार करते हुए देखा गया। सेंसेक्स 102 अंक की मजबूती के साथ 38,515 के स्तर पर और निफ्टी 32 अंक की बढ़त के साथ 11550 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
सेंसेक्स में निफ्टी और मिडकैप शेयरों में लिवाली का माहौल दिख रहा है और यह बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। टेक, आईटी और एनर्जी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में आईटी, मीडिया और मेटल को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी का माहौल दिख रहा है।
विज्ञापन
निजी और सरकारी दोनों बैंकों में खरीदारी दिख रही है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 29942 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.40 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.53 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।
विज्ञापन
रुपये में तेजी
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले के एक बार तेजी के साथ खुला। रुपया छह पैसे की बढ़ोतरी के साथ 68.57 पैसे पर खुला।