फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex rallies by 227 points after nine days of loss, gold shines 377 rupees

10 दिन बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 227 अंक का उछाल, सोना 377 रुपये तेज

Tue, 14 May 2019 04:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 14 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
sensex rallies by 227 points after nine days of loss, gold shines 377 rupees

शेयर बाजार में नौ दिन से चली आ रही गिरावट पर मंगलवार को आखिरकार ब्रेक लग गया। सेंसेक्स में 227 अंकों का उछाल देखने को मिला। वहीं सोने में भी 377 रुपये की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स आज करीब 230 अंकों की मजबूती लेकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी करीब 0.7 फीसदी चढ़कर 11220 के पार बंद होने में कामयाब रहा है। सेंसेक्स 227.71 अंक की मजबूती के साथ 37318.53 के स्तर पर और निफ्टी 73.85 अंक की तेजी के साथ 11222.05 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन

फार्मा शेयरों में बढ़त 

आज के कारोबार में फार्मा शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। सोमवार को जहां सनफार्मा का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ था, वहीं आज यह चार फीसदी चढ़ गया। ल्यूपिन, बॉयोकॉन और वॉकहार्ट्स में भी दो से तीन फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि ऑटो शेयरों पर लगातार दबाव बना रहा। आइशर मोटर्स, एमएंडएम और हीरो मोटो एक साल में सबसे ज्यादा कमजोर हुए हैं।

विज्ञापन


निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.85 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.41 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ है। बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी के दम पर बैंक निफ्टी आज 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 28830 के करीब बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू मांग बढ़ने से सोना 377 रुपये तेज

घरेलू मांग में बढ़ोतरी से स्थानीय बाजार में सोना 377 रुपये उछल कर 33,395 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार औद्योगिक मांग के साथ सिक्का बनाने वालों की भी मांग बढ़ने से चांदी 300 रुपये बढ़कर 38,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।



कारोबारियों के अनुसार घरेलू मांग में वृद्धि के साथ ही चीन और अमेरिका में व्यापार युद्ध बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रूप में भी सोने की मांग में बढ़ोतरी हो गई। वैश्विक बाजार में न्यूयार्क में सोने का भाव 1,298 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी का भाव 14.83 डॉलर प्रति औंस रहा। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी 26,500 रुपये पर स्थिर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed