फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opens on a 39k mark, rupee up by 11 paise on monday 8 april

39 हजार के पार जाकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11700 पर, रुपये में 11 पैसे की बढ़त

Mon, 08 Apr 2019 10:47 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 08 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
sensex opens on a 39k mark, rupee up by 11 paise on monday 8 april

सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 39 हजार के पार जाकर खुला, वहीं निफ्टी में भी उछाल आया। इन सबके बीच रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 150 अंकों के उछाल के साथ 38993 पर खुला। वहीं निफ्टी 11704 अंकों पर कारोबार करते हुए देखा गया। सुबह 10.02 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39 अंकों की तेजी के साथ 38901 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 1 अंकों की तेजी के साथ 11,667 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में भी सपाट कारोबार हो रहा है। इस बीच कच्चा तेल पांच महीने की ऊंचाई पर नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड, टाटा स्टील, जय कॉरपोरेशन लिमिटेड, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स लिमिटेड, इंडियाबुल्स इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में पावर ग्रिड, जी एंटरटेनमेंट, हिन्दुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील में तेजी का माहौल है।


डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 69.33 के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को भी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली थी। शुक्रवार को रुपया छह पैसे टूटकर 69.22 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed