फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: महंगाई के नरम आंकड़ों ने बदला बाजार का मूड, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में लौटी हरियाली

Thu, 13 Mar 2025 09:28 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Mar 2025 09:28 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: बुल्स और बियर्स के घमासान के बीच सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर सेंसेक्स 206.05 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 74,235.81 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 21.75 (0.1%) अंक मजबूत होकर 22,492.25 के स्तर पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 87.14 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों के बाद आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 192.32 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़कर 74,222.08 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 21.75 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 22,492.25 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Recession Decoded: आईटी शेयरों में ₹88000 करोड़ डूबने से मंदी की आहट; यह क्या बला, क्यों आती है? जानें सबकुछ
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, जोमैटो, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, एनटीपीसी और टाइटन शामिल थे। इसके विपरीत, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले इंडिया पिछड़ गए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "गुरुवार को बाजार घरेलू अनुकूल परिस्थितियों और वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच आगे बढ़ेगा। घरेलू वृहद आर्थिक हालात बेहद सकारात्मक हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई घटने से बाजार को राहत

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में घटकर सात महीने के निचले स्तर 3.61 प्रतिशत पर आ गई, जो इसका मुख्य कारण सब्जियों, अंडों और अन्य प्रोटीन युक्त वस्तुओं की कीमतों में कमी है, जिससे आरबीआई के लिए अगले महीने ब्याज दरों में एक और कटौती करने की गुंजाइश बन गई है।


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के दूसरे सेट से पता चला है कि उद्योगों के प्रदर्शन का एक माप, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में वृद्धि जनवरी 2025 में 5 प्रतिशत तक बढ़ गई, जो विनिर्माण गतिविधि में तेजी से प्रेरित थी। विजयकुमार ने आगे कहा, इस मैक्रो डेटा से शेयर बाजार को बढ़ावा मिला होगा, जहां मूल्यांकन उचित है और कुछ जगहों पर आकर्षक भी है। ट्रंप द्वारा शुरू किया गया व्यापार युद्ध और भी बदतर होता जा रहा है।  एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल में मिश्रित रुख के साथ कारोबार हो रहा था। बुधवार को रात भर के सौदों में वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका की टैरिफ का जवाब देने की तैयारी में दूसरे देश

विजयकुमार ने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से अमेरिका में इस्पात आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले का यूरोपीय संघ (ईयू) ने भी तुरंत जवाब दिया है। उसने अमेरिका से आयातित 28 अरब डॉलर के इस्पात पर टैरिफ लगा दिया है, जबकि कनाडा ने कनाडा को 20 अरब डॉलर के अमेरिकी निर्यात पर टैरिफ लगा दिया है।"



जानकारों के अनुसार, चीन ने भी अमेरिका को इसी ढंग से जवाब देने का मन बनाया है। यह वैश्विक पृष्ठभूमि भारतीय बाजार में तेजी को बाधित करेगी। ऐसे में निवेशकों को घरेलू खपत थीम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 70.97 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर कारोबार कर रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,627.61 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,510.35 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 72.56 अंक गिरकर 74,029.76 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 27.40 अंक गिरकर 22,470.50 पर बंद हुआ था।

गुरुवार को शुरुआती कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल



ये भी पढें: RBI: इंडसइंड प्रकरण के बाद दूसरे बैंकों के खाते पर भी आरबीआई की नजर, सूत्रों ने किया यह बड़ा दावा

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर कौन-कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed