फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: फेड के फैसले के बाद चमका बाजार; सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 25500 के पार

Thu, 19 Sep 2024 09:33 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 19 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: फेड के फैसले के बाद प्रमुख भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक चढ़ गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 25,500 का स्तर पार करने में सफल रहा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से नीतिगत ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती का फैसला घरेलू शेयर बाजार को रास आया है। फेड के फैसले के बाद प्रमुख भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक चढ़ गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 25,500 का स्तर पार करने में सफल रहा।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती के बाद बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। एनटीपीसी, एलटीआई माइंडट्री और विप्रो के शेयर निफ्टी के टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। इनमें लगभग दो प्रतिशत तक की तेजी आई।

विज्ञापन

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉल लूजर्स शेयर

एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयरों में मजबूती का सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे ज्यादा योगदान रहा। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 470 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं बीएसई के आंकड़े?


अलग-अलग सेक्टर के बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। एनटीपीपी के शेयर 3% चढ़े। यह उछाल एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की ओर से 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने के बाद आया। सरकार की ओर से क्यूआईपी के जरिए फंड्स जुटाने की घोषणा के बाद आईआरईडीए का शेयर भी 3% तक मजबूत हुआ। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबने 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.70 के भाव पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed