फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex decline in early trade; Nifty updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 261 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Mon, 03 Nov 2025 09:48 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 03 Nov 2025 09:48 AM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले हफ्ते शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 465.75 अंक गिरकर 83,938.71 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 155.75 अंक गिरकर 25,722.10 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex decline in early trade; Nifty updates Bajaj Broking
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

मुनाफावसूली और विदेशी फंडों की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 261.39 अंक गिरकर 83,677.32 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 62.9 अंक गिरकर 25,659.20 पर आ गया। वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी के निरंतर बहिर्वाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे गिरकर 88.77 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ED: रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3084 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, इटरनल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक को लाभ हुआ।

विशेषज्ञों ने अक्तूबर के प्रदर्शन पर डाला नजर 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि अक्तूबर में सेंसेक्स में 3,860 अंकों और निफ्टी में 1,157 अंकों की शानदार बढ़त के बावजूद, बाजार नए रिकॉर्ड स्तर तक नहीं पहुंच पाया। मुनाफावसूली और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के फिर से बिकवाली की ओर रुख करने से बाजार की तेजी रिकॉर्ड स्तर तक नहीं पहुंच पाई। चूंकि तेजी के समय भारत में बिकवाली करने और बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य बाजारों में पैसा लगाने की एफआईआई की रणनीति ने उन्हें अच्छा मुनाफा दिया है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि वे अब भी यही रणनीति जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस परिदृश्य में बदलाव तभी होगा जब हमारे पास ऐसे प्रमुख संकेतक होंगे जो भारत की कॉर्पोरेट आय में अच्छे बदलाव का संकेत देंगे।

विदेशी बाजारों में बढ़त देखने को मिली

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 65.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 65.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 6,769.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,068.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 465.75 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 83,938.71 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 155.75 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 25,722.10 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed