फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: शेयर बाजार लाल निशान पर खुला; सेंसेक्स 380 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Tue, 02 Dec 2025 09:23 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 02 Dec 2025 09:23 AM IST
सार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 64.77 अंक गिरकर 85,641.90 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 27.20 अंक गिरकर 26,175.75 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock

विस्तार

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा ब्लू-चिप बैंक शेयरों और विदेशी फंडों की लगातार निकासी के कारण हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 380.02 अंक गिरकर 85,261.88 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 98.3 अंक गिरकर 26,077.45 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे टूटकर 89.85 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Zero-Tariff Deal: अमेरिका और ब्रिटेन जीरो टैरिफ डील पर सहमत हुए, फार्मा सेक्टर की कंपनियों को लाभ; जानिए सबकुछ

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और इटर्नल सबसे ज़्यादा गिरावट में रहे। वहीं, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला हाल

एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 63.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,558.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर 64.77 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,641.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, बेंचमार्क 452.35 अंक या 0.52 प्रतिशत की छलांग लगाकर 86,159.02 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 27.20 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 26,175.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 122.85 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 26,325.80 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed