फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में मजबूत उछाल; सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 26000 के पार पहुंचा

Wed, 26 Nov 2025 09:41 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 26 Nov 2025 09:41 AM IST
सार

भारतीय बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को सेंसेक्स 313 अंक टूटकर 84,587 पर और निफ्टी 93 अंक गिरकर 25,865 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

वैश्विक बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान 2:56 तक 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 964.12 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 85,551.13 अंक पर पहुंच गई। वहीं निफ्टी 305 अंक या 1.18 प्रतिशत बढ़कर 26,190.10 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mutual Fund: स्मॉल-मिडकैप हुए महंगे, लार्जकैप में निवेश से मिला बेहतर और स्थिर रिटर्न; रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक प्रमुख लाभ में रहे। सुबह के कारोबार के दौरान भारती एयरटेल एकमात्र पिछड़ने वाली कंपनी रही।

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

वैश्विक बाजार की मजबूती ने घरेलू बाजार को सहारा दिया

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि वैश्विक बाजार आज सुबह भारतीय इक्विटी के लिए मजबूत और सहायक पृष्ठभूमि पेश कर रहे हैं। अमेरिकी सूचकांकों ने रातोंरात मजबूत बढ़त दर्ज की, जबकि एशियाई बाजार अमेरिका के नवीनतम आर्थिक आंकड़ों - जिसमें सितंबर के खुदरा बिक्री और उत्पादक मूल्य डेटा शामिल हैं, के बाद हरे रंग में मजबूती से कारोबार कर रहे हैं। इससे मांग में नरमी और मुद्रास्फीति में कमी का संकेत मिलता है, जिससे दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत होती हैं।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 785.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 3,912.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को सेंसेक्स 313.70 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 84,587.01 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 74.70 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 25,884.80 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed