फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opening bell indian market started trading on red mark on monday

Sensex Opening Bell: घरेलू बाजार पर दिख रहा वैश्विक बाजार में कमजोरी का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

Mon, 12 Dec 2022 10:39 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Dec 2022 10:39 AM IST
सार

Share Market Opening: सोमवार को सेंसेक्स 411 अंकों की गिरावट के साथ 61770 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 94 अंकों की गिरावट के साथ 18402 पर और बैंक निफ्टी 177 अंकों की गिरावट के साथ 43455 के स्तर पर ओपन हुआ।

विज्ञापन
sensex opening bell indian market started trading on red mark on monday
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मंदी के साथ कारोबार शुरू हुआ। वैश्विक बाजार में कमजोरी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। फिलहाल सेंसेक्स 457.72 अंकों की गिरावट के साथ 61723.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 134.70 अंकों की गिरावट के साथ 18361.90 अंकों पर ट्रेड करता दिख रहा है। बाजार में आईटी, मेटल्स, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। सोमवार को सेंसेक्स 411 अंकों की गिरावट के साथ 61770 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 94 अंकों की गिरावट के साथ 18402 पर और बैंक निफ्टी 177 अंकों की गिरावट के साथ 43455 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की गिरावट दिख रही है। निफ्टी 18350 के नीचे लुढ़क गया है।यस बैंक के शेयरों ने सोमवार के कारोबार में 4 फीसदी की छलांग लगाई, बैंक के शेयरों लगातार तीसरे दिन तेजी दिखी। आरबीआई की ओर से सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स एंड वेरवेंटा होल्डिंग्स की प्रस्तावित निवेश को सशर्त मंजूरी दिए जाने के बाद से स्टॉक में मजबूती दिख रही है।

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले 33 पैसे टूटा रुपया
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपए में भी बड़ी गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 82.60 के स्तर पर खुला है। शुक्रवार को यह 82.27 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed