{"_id":"63157324e22a01202c17c7ad","slug":"sensex-opening-bell-indian-market-opens-on-green-mark-sensex-rises-two-hundred-points-nifty-crosses-17600","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स में दो सौ अंकों की तेजी, निफ्टी 17600 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स में दो सौ अंकों की तेजी, निफ्टी 17600 के पार
Mon, 05 Sep 2022 09:38 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:38 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार में सपाट में शुरुआत होने के बाद बैंकिंग, मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी होने से मजबूती लौटी। बाजार में सभी सेक्टर्स में बढ़िया खरीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन लगभग दो सौ अंकों की तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स फिलहाल पिछले दिन के मुकाबले 221 अंकों की तेजी के साथ 59,025 अंकों पर कारोबार कर रहा है तो निफ्टी 65 अंकों की तेजी के साथ 17604.85 के लेबल पर कारोबार कर रही है। इससे पहले एशियाई शेयर बाजार और एजीएक्स निफ्टी से बाजार को कमजोरी के संकेत मिले थे।
विज्ञापन
बाजार में सपाट में शुरुआत होने के बाद बैंकिंग, मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी होने से मजबूती लौटी। बाजार में सभी सेक्टर्स में बढ़िया खरीदारी देखने को मिल रही है। फार्मा सेक्टर के शेयरों में हल्की कमजोरी दिख रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक 1.1% की मजबूती आई है।
विज्ञापन
अपोलो होटल्स, नेस्ले इंडिया, एमएंडएम, दिविस लैब, डॉ. रेड्डी, बजाज ऑटो और कोल इंडिया के शेयर फिलहाल टॉप लूजर नजर आ रहे हैं। वहीं सुजलॉन, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, कोटक बैंक और जेएसडब्ल्यू के शेयर टॉप गेनर के रूप में दिख रहे हैं।
विज्ञापन