फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 24

NSE BSE 24 September 2021: शेयर बाजार को लगे पंख, सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर खुला

Fri, 24 Sep 2021 09:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 24 Sep 2021 09:30 AM IST
सार

सेंसेक्स 325.71 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 60211.07 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 93.30 अंकों (0.52 फीसदी) की बढ़त के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 24
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला। सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 325.71 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 60211.07 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.30 अंकों (0.52 फीसदी) की बढ़त के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था। शुरुआती कारोबार में 1293 शेयरों में तेजी आई, 355 शेयरों में गिरावट आई और 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 262 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन


इन कारणों से आई बढ़त
अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले आ गए हैं। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन साथ ही आने वाले दिनों में कटौती के भी संकेत दे दिए हैं। आईपीओ का बाजार भी अच्छा चल रहा है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। दूसरी तिमाही के कंपनियों के अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


नौ फीसदी प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ सनसेरा इंजीनियरिंग का शेयर
आज ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली सनसेरा इंजीनियरिंग की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। कंपनी के शेयर की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से नौ फीसदी प्रीमियम पर हुई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 9.05 फीसदी ऊपर 811.35 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं एनएसई पर इसका शेयर 9.07 फीसदी ऊपर 811.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एल एंड टी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति, डॉक्टर रेड्डी, आईटीसी, रिलायंस, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन और के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 246.34 अंक (0.41 फीसदी) ऊपर 60,131.70 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 93.70 अंक (0.53 फीसदी) ऊपर 17,916.70 पर था।

गुरुवार को हरे निशान पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 351.37 अंक या 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 59,278.70 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 115.10 अंकों (0.66 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,661.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। 


पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 958.03 अंकों (1.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 59,885.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 276.30 अंकों (1.57 फीसदी) की तेजी के साथ 17,822.95 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसक्स ने 17,822.95 और निफ्टी ने 17,843.90 का स्तर छुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed