फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 6th July 2021

Sensex, Nifty Today: बाजार में खरीदारी: 53 हजार के पार सेंसेक्स, 15900 पर कारोबार कर रहा निफ्टी

Tue, 06 Jul 2021 12:23 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 06 Jul 2021 12:23 PM IST
सार

दोपहर 12.18 बजे सेंसेक्स 201.72 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 53081.72 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी 66.30 अंक (0.42 फीसदी) ऊपर 15900.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 6th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,129.37 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। दोपहर 12.18 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 201.72 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 53081.72 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.30 अंक (0.42 फीसदी) ऊपर 15900.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा। आज 1482 शेयरों में तेजी आई, 436 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 7.49 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 52872.51 के स्तर पर खुला और निफ्टी 8.60 अंक (0.05 फीसदी) ऊपर 15843.00 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले छह पैसे चढ़ा रुपया 
विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले छह पैसे मजबूत होकर 74.25 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.28 पर खुली और फिर तेजी के साथ 74.25 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले छह पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.31 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 92.13 पर था। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के बाहर जाने और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतें तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार को दिशा देंगे।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 65,176.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक रहे। समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, मारुति, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एम एंड एम, एल एंड टी, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एसबीआई और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 82.73 अंक (0.16 फीसदी) ऊपर 52962.73 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 13.20 अंक (0.08 फीसदी) नीचे 15821.20 पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 228.23 अंकों (0.43 फीसदी) की तेजी के साथ 52712.90 के स्तर पर खुला। निफ्टी 69.30 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 15791.50 के स्तर पर खुला था।


सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। निफ्टी 112.15 अंको की बढ़त के साथ 15,834.35 पर बंद हुआ, वहीं सेंसेक्स में भी 395.33 अंकों की तेजी के साथ 52880 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed