फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 28th July 2021

Sensex, Nifty Today: आज लाल निशान पर हुई सेंसेक्स की शुरुआत, 15700 के नीचे निफ्टी

Wed, 28 Jul 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 28 Jul 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 209.12 अंक (0.40 फीसदी) नीचे 52369.64 के स्तर पर खुला। निफ्टी 67.80 अंकों (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 15678.70 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 28th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुख से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 209.12 अंक (0.40 फीसदी) नीचे 52369.64 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.80 अंकों (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 15678.70 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान में रहा। शुरुआती कारोबार में 1160 शेयरों में तेजी आई, 817 शेयरों में गिरावट आई और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


वर्ष 2021 के लिए आईएमएफ ने घटाया भारत का विकास दर अनुमान
मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद, वित्त वर्ष 2021 के लिए भारत के विकास अनुमान को तीन फीसदी कम कर 9.5 फीसदी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले आईएमएफ का अनुमान 12.5 फीसदी का था। हालांकि वर्ष 2022 के लिए आईएमएफ ने राहत की खबर देते हुए आर्थिक विकास अनुमान 8.5 फीसदी बताया है, जो कि पहले के अनुमान से 1.6 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, मारुति, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, टाइटन, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एल एंड टी, एसबीआई, एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, टीसीएस,  बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, रिलायंस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 259.30 अंक (0.49 फीसदी) ऊपर 52838.06 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 30.40 अंक (0.19 फीसदी) ऊपर 15776.90 पर था।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक रुख से घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर निर्णय पर भी रहेगी। इसके अतिरिक्त इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

मंगलवार को बढ़त के साथ खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 147.02 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 52999.29 के स्तर पर खुला। निफ्टी 52.40 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 15876.90 के स्तर पर खुला था। 


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 273.51 अंकों (0.52 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,578.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 78.00 अंकों (0.49 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,746.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed