फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trade Business Updates Iran Foreign Trade decline HDFC Bank CEO India Forex Gold Silver Crude Rates hindi news

अर्थ जगत समाचार: ईरान का विदेशी व्यापार 35% घटा; अमेरिका में उद्योगपतियों से मिलीं वित्त मंत्री सीतारमण

Sun, 30 Aug 2026 05:34 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Aug 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
Trade Business Updates Iran Foreign Trade decline HDFC Bank CEO India Forex Gold Silver Crude Rates hindi news
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
अमेरिका के साथ युद्ध और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का असर अब ईरान की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों और ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के कारण देश का विदेशी व्यापार करीब 35 प्रतिशत घट गया है। ईरान में वार्षिक महंगाई पिछले महीने 66 प्रतिशत पहुंच गई। सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई ने सरकार से महंगाई, बेरोजगारी और वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से काम करने को कहा। ईरान सरकार की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि युद्ध और प्रतिबंधों से पैदा आर्थिक दबाव से निपटना उसकी प्रमुख प्राथमिकता है। इसके तहत महंगाई रोकने, बाजार को नियंत्रित करने, रोजगार बढ़ाने, घरेलू उत्पादन में निवेश बढ़ाने और धीरे-धीरे डॉलर पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया जाएगा। राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा कि जून में अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के दौरान ईरान करीब 9 करोड़ बैरल तेल  बेच सका था।
विज्ञापन

अमेरिका में उद्योगपतियों से मिलीं सीतारमण, भारत में निवेश का दिया न्योता

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका दौरे के दौरान कृषि से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तक के क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें भारत में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया। शुक्रवार को शिकागो में हुई इस बैठक में शील्ड एआई के सह-संस्थापक व अध्यक्ष ब्रैंडन त्सेंग, हयात के अध्यक्ष एवं सीईओ मार्क एस होप्लामेजियन, मोंडेलेज इंटरनेशनल के कार्यकारी उपाध्यक्ष व सीओओ लूका जारामेला, आर्चर डेनियल्स मिडलैंड (एडीएम) के कार्यकारी उपाध्यक्ष व सीएफओ मोनिश पटोलावाला और विस्टीऑन कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व सीईओ सचिन लावंदे शामिल हुए। बातचीत में रक्षा तकनीक, कृषि, पर्यटन और विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सीतारमण ने भारत में कारोबार सुगमता बढ़ाने के सरकारी प्रयासों की जानकारी भी दी। वित्त मंत्री छह दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं और नॉर्थ कैरोलिना के एशविल में जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक तथा न्यूयॉर्क भी जाएंगी।

विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक सीईओ शशिधरन को नहीं चाहिए एक और कार्यकाल
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) शशिधर जगदीशन ने अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा नियुक्ति के लिए विचार किए जाने से इन्कार कर दिया है। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उनका कार्यकाल 26 अक्तूबर को खत्म होगा। इसके बाद 61 वर्षीय जगदीशन बैंक से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्होंने बैंक में करीब 30 साल तक अपनी सेवाएं दी। जगदीशन अक्तूबर 2020 में बैंक के सीईओ बने थे और फिलहाल अपने दूसरे तीन साल के कार्यकाल में हैं। बैंक के निदेशक मंडल ने कहा कि वह उनके उत्तराधिकारी के चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया समय रहते पूरी करेगा। बैंक के अनुसार, जगदीशन ने दोबारा पद संभालने की इच्छा नहीं जताई। जगदीशन ने 1995 में बैंक की स्थापना से उसका नेतृत्व करने वाले आदित्य पुरी की जगह ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed