फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 29 july 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: बाजार में रौनक, 209 अंक उछलकर 52600 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 29 Jul 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 29 Jul 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 209.36 अंकों (0.40 फीसदी) की तेजी के साथ 52,653.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 69.05 अंकों (0.44 फीसदी) के उछाल के साथ 15,778.45 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 29 july 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 209.36 अंकों (0.40 फीसदी) की तेजी के साथ 52,653.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 69.05 अंकों (0.44 फीसदी) के उछाल के साथ 15,778.45 के स्तर पर बंद हुआ।  पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान में रहा। 

विज्ञापन


शेयर मार्केट में तत्व चिंतन की जोरदार शुरुआत 
आज रसायन विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम की शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत हुई। 1,083 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले गुरुवार को कंपनी के शेयर 95 फीसदी की भारी बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर 2,111.80 पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर यह 2,111.85 पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह बीएसई पर 9.40 फीसदी उछलकर 2310.25 पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5,120.68 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एसबीआई, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मारुति, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो, आईटीसी और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 76,640.54 करोड़ रुपये घटा। एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आजफार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक और एफएमसीजी गिरावट पर बंद हुए। वहीं मेटल, आईट, पीएसयू बैंक, मीडिया, बैंक, फाइनेंस सर्विस और रियल्टी बढ़त पर बंद हुए।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 224.86 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 52668.57 के स्तर पर खुला। निफ्टी 70.60 अंकों (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 15780 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 135.05 अंकों (0.26 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,443.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.05 अंकों (0.24 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,709.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed