फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 28 september 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 28 September 2021: हावी रही मुनाफावसूली, 60 हजार के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 106 अंक गिरकर हुआ बंद

Tue, 28 Sep 2021 03:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 28 Sep 2021 03:38 PM IST
सार

सेंसेक्स 410.28 अंकों (0.68 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 106.50 अंक (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 28 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। लगातार तेजी बना रहे सेंसेक्स में आज जबरदस्त गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 410.28 अंकों (0.68 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.50 अंक (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। आज कारोबार के दौरान निचले स्तर से सेंसेक्स 622 और निफ्टी 172 अंक सुधरा।

विज्ञापन


इन कारणों से आई गिरावट
मंगलवार के कारोबार में घरेलू बाजार पर मुनाफावसूली हावी हो गई। क्रूड ऑयल में तेजी से शेयर बाजार प्रभावित हुआ। तीन साल में पहली बार कच्चा तेल 80 डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई है। साथ ही चीनी कंपनी एवरग्रांड के दिवालिया होने की अशंकाओं के बीच घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। गोल्डमैन सैक्स ने चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमान भी घटा दिया है। साथ ही अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर घरेलू सेयर बाजार पर पड़ा।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद पावर ग्रिड, कोल इंडिया, एनटीपीसी, सन फार्मा और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा, डिविस लैब, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हफ्ते ये रहेंगे बाजार में उतार-चढ़ाव के मुख्य कारण
इस हफ्ते शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि मासिक डेरिवेटिव्स निपटान और ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार तथा कॉरपोरेट आय बढ़ने की वजह से हालांकि हमें सकारात्मक रुख जारी रहने की उम्मीद है। सितंबर के विनिर्माण पीएमआई के आंकड़े इसी सप्ताह आने हैं। इनसे माह के दौरान कारोबारी गतिविधियों के बारे में राय बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बाजार की दिशा रुपये के उतार-चढ़ाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी तय होगी।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। 

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 25.29 अंक या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 60103.17 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 17.10 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 17872.20 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 29.41 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 60,077.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.90 अंक (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 17,855.10 के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed