फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 23 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Mon, 23 Aug 2021 03:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 23 Aug 2021 03:44 PM IST
सार

सेंसेक्स 226.47 अंकों (0.41 फीसदी) की तेजी के साथ 55,555.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.95 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,496.45 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 23 august 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : ANI

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 226.47 अंकों (0.41 फीसदी) की तेजी के साथ 55,555.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.95 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,496.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया।

विज्ञापन


एनएसई की निवेशकों को सलाह
एनएसई ने निवेशकों को बिना नियमन वाले डेरिवेटिव उत्पादों में निवेश करने से बचने को कहा है। एनएसई का कहना है कि निवेशकों को इंटरनेट आधारित ट्रेडिंग मंचों के डिफरेंस और बाइनरी विकल्पों विकल्पों से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशक इन मंचों के बड़े रिटर्न के वादे जाल में फंस जाते हैं और फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे उत्पादों में निवेश से बचें।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से भी बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि तिमाही परिणामों का सीजन समाप्त हो चुका है। ऐसे में बाजार रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी कोषों के प्रवाह से भी दिशा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ग्रासिम, अडाणी पोर्ट्स एम एंड एम आयशर मोटर्स और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज आईटी, फाइनेंस सर्विस और बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, मेटल, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 384.11 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 55713.43 के स्तर पर खुला। निफ्टी 111.60 अंकों (0.68 फीसदी) की बढ़त के साथ 16562.10 के स्तर पर खुला था।  


शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 300.17 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,329.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 118.35 अंकों (0.71 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,450.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed