फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 14 july 2021 closing Indian benchmark

Share Market: बढ़त पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15800 के पार

Wed, 14 Jul 2021 04:29 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 14 Jul 2021 04:29 PM IST
सार

सेंसेक्स 134.32 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 52,904.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 15,853.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 14 july 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 134.32 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 52,904.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 15,853.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अडाणी पोर्ट्स, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी मेटल, फार्मा और मीडिया हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
विश्लेषकों ने राय जताई है कि आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इंफोसिस और विप्रो के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक संकेतकों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इस सप्ताह इंफोसिस और विप्रो के अलावा माइंडट्री, टाटा एलेक्सी और एचडीएफसी एएमसी के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है। इसके अलावा सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े भी आने हैं। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी रहेगी।

सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2.6 अंक नीचे 52,767.13 के स्तर पर खुला। निफ्टी 3.65 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 15,808.70 के स्तर पर खुला था।


मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 397.04 अंक (0.76 फीसदी) ऊपर 52,769.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 119.75 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 15,812.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed