फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty closes on weak note on last day of 3rd week in june

31 हजार के पास पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने लगाया 55 अंकों का गोता

Fri, 23 Jun 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 23 Jun 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty closes on weak note on last day of 3rd week in june

शेयर मार्केट में हफ्ते के आखिरी और महीने के तीसरे कारोबारी सत्र में निवेशकों द्वारा भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे चला गया और 31 हजार के स्तर पर बंद हुआ। ये ही हाल निफ्टी का देखने को मिला जो 55 अंकों का गोता लगाकर के 9575 के स्तर पर बंद हुआ।  जहां निफ्टी पर 39 अंक गिरकर बंद हुए, वहीं 12 स्टॉक्स में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 153 अंकों की गिरावट के साथ 31138 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इस वजह से रही गिरावट
शेयर मार्केट में गिरावट की जो वजह रही उसमें ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली और यूरोपियन मार्केट की कमजोर शुरुआत का भी असर मार्केट पर देखने को मिला। 
विज्ञापन


रुपये में दिखी मजबूत शुरुआत
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की मजबूत शुरुआत हुई, लेकिन शाम को बंद होते वक्त यह कमजोरी के साथ बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.56 के स्तर पर खुला था, जो शाम को 8 पैसे गिरकर 64.51 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर शुरुआत देखी गई और ये 13 पैसे गिरकर 64.63 के स्तर पर खुला था। बंद होते वक्त ये 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.55 पर बंद हुआ था। 

मिडकैप शेयरों में यह टूटे
मिडकैप शेयरों में भारत फोर्ज, एक्साइड, हैवेल्स इंडिया और गोदरेज इंडस्ट्रीज 2.1-1.25 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में फ्लेक्सिटफ इंटरनेशनल, फोर्टिस हेल्थ, कर्नाटक बैंक, उज्जास एनर्जी और फेडर्स लॉयड 6.4-2.4 फीसदी तक लुढ़के हैं।


मिडकैप शेयरों में यह चढ़े
हालांकि मिडकैप शेयरों में वॉकहार्ट, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, ओबीसी और बायोकॉन 2.6-1.1 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में हिमतसिंगका सीड, सिग्निटी टेक, शिल्पी केबल, भूषण स्टील और हिंदुस्तान मीडिया 11.7-4.5 फीसदी तक उछले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed