{"_id":"594b47c34f1c1b204a8b4689","slug":"sensex-nifty-opens-up-on-a-strong-note-from-asian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स 31500 के पार, रियल इस्टेट इंडेक्स चढ़ने से मिली 200 अंकों की बढ़त ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स 31500 के पार, रियल इस्टेट इंडेक्स चढ़ने से मिली 200 अंकों की बढ़त
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई बाजारों में दिखी मजबूती से घरेलू शेयर मार्केट में भी इसका अच्छा असर देखने को मिला और गुरुवार को सेंसेक्स में 68 अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी में भी 9 अंक की बढ़त दिखाई दी और ये 9643 के स्तर पर खुला। बाद में रियल इस्टेट इंडेक्स में बढ़ोतरी के कारण सेंसेक्स 31500 के पार चला गया है।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 31352 के स्तर पर कारोबार करने लगा। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर शुरुआत देखी गई और ये 13 पैसे गिरकर 64.63 के स्तर पर खुला। बुधवार को ये 64.52 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
मिडकैप, स्मॉलकैप में देखी गई तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ऑटो, मेटल, फार्मा, रियल्टी, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 23,777 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।