फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty closes in flat after recovery of more than 200 points

गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सपाट स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Mon, 11 Nov 2019 04:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 11 Nov 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty closes in flat after recovery of more than 200 points

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट से उबर गया, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए। सुबह के वक्त गिरावट के साथ खुले बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बंद होते वक्त 21.47 अंक व 5.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। 

विज्ञापन

इतनी दिखी बढ़त

आखिरी घंटे में बाजार में निचले स्तर से सुधार देखने को मिल था। सेंसेक्स नीचे से 200 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी नीचे से 60 अंक की बढ़त दिखाई दी। वहीं बैंक निफ्टी में नीचे से 460 अंक का बढ़त देखने को मिली है। मिडकैप इंडेक्स नीचे से 120 अंक चढ़ा है। 

विज्ञापन

11900 के पार बंद हुआ निफ्टी

जहां सेंसेक्स 40345.08 अंकों पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 11900 के स्तर के पार चला गया। निफ्टी 11913.45 के स्तर पर बंद हुआ। चार दिनों में बैंक निफ्टी ने करीब 700 अंकों की छलांग मारी है। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के दम पर बैंक निफ्टी 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 31100 के पार बंद हुआ है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.17 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा कंपनी

रिलायंस, टीसीएस, अशोक लीलैंड और इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, यस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed