{"_id":"5c94c7fabdec2213fd2994c0","slug":"sensex-down-by-222-points-on-friday-22-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार ने खोई तेजी, सेंसेक्स 222 अंक गिरा, निफ्टी 11450 के स्तर पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार ने खोई तेजी, सेंसेक्स 222 अंक गिरा, निफ्टी 11450 के स्तर पर
Fri, 22 Mar 2019 05:03 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 22 Mar 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन में बनी सभी बढ़त को गवां दिया, जिससे कारोबार बंद होते वक्त यह 222 अंक की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी भी 11450 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स 222.14 अंक की गिरावट के साथ 38164.61 के स्तर पर और निफ्टी 64.15 अंक की कमजोरी के साथ 11456.90 के स्तर पर बंद हुआ है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.59 फीसदी गिरकर 15076.89 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.44 फीसदी टूटकर 14758.80 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में रिलांयस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और आईटीसी ने दबाव बनाया। आज बैंक निफ्टी ने 30 हजार का नया शिखर बनाया लेकिन ये ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया। 9 दिनों की चेजी के बाद आज मुनाफावसूली देखने को मिली। सरकारी बैंकों, ऑटो और तेल-गैस शेयरों में आज ज्यादा कमजोरी देखने को मिली।
विज्ञापन