फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex down by 180 points on closing, gold up by 80 rupees

रुपये के कमजोर होने से 180 अंक गिरा सेंसेक्स, शेयरों की हुई जमकर पिटाई

Thu, 28 Jun 2018 05:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Sensex down by 180 points on closing, gold up by 80 rupees

रुपये में बड़ी गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट का माहौल रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 179.5 अंक की गिरावट के साथ 35,038 के स्तर पर और निफ्टी 82 अंक गिरकर 10,589 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन


पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में जोरदार बिकवाली दिखी है। बैंक निफ्टी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 26,325 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में टेक महिंद्रा, एचपीसीएल, बीपीसीएल, टाइटन, इंडियाबुल्स हाउसिंग, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई 7-1.8 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


69 के पार हुआ रुपया
गुरूवार को रुपया 28 पैसे कमजोर होकर 68.89 प्रति डॉलर पर खुला। बुधवार को रुपया अपने 19 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। कारोबार के दौरान रुपया 37 पैसे कमजोर होकर प्रति डॉलर 68.61 के स्तर पर बंद हुआ। यह 24 नवंबर, 2016 के बाद का सबसे निचला स्तर था। 

रुपये में आई कमजोरी से सोना 80 रुपये उछला
स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से ताजा लिवाली व रुपये की रिकार्ड गिरावट (आजतक के सबसे कम स्तर पर) के बीच सोना 80 रुपये तेज हुआ। बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में आई इस तेजी से सोना 31,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा है।


डॉलर के मुकाबले रुपया 69.10 रुपये प्रति डॉलर होने से सोने का आयात महंगा हुआ है, जिससे सोने में उछाल आया है। बिकवाली के दबाव से चांदी 80 रुपये टूटकर 40,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। सिंगापुर में सोना 0.21 फीसदी गिरकर 1,249 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed