फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex down by 18 points, gold becomes cheaper by 150 rupees

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, चार दिन में 530 रुपये सस्ता हुआ सोना

Fri, 03 May 2019 04:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 03 May 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Sensex down by 18 points, gold becomes cheaper by 150 rupees
Sensex

शेयर और सराफा बाजार में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली। जहां शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सोने के दाम भी 150 रुपये गिर गए। पिछले चार दिन में सोना 530 रुपये सस्ता हो चुका है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 18.17 अंकों की कमजोरी के साथ 38963.26 के स्तर पर और  निफ्टी 12.50 अंक की गिरावट के साथ 11712.25 के स्तर पर बंद हुआ है।

दर्जन भर कंपनियों के गिरे शेयर 

कारोबार के दौरान दर्जन भर कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ज्यादातर शेयर 1.89 फीसदी से लेकर के 5.80 फीसदी तक गिर गए। जिन कंपनियों में बड़ी गिरावट देखने को मिली, उनमें टेलैक्ट डिजाइन एरिना लिमिटेड 5.80 फीसदी, दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड 5.15 फीसदी, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड 4.70 फीसदी, गुजरात एस्टेस पेट्रोनेट लिमिटेड 4.69 फीसदी, कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड 4.28 फीसदी शामिल हैं। 

विज्ञापन

निफ्टी में चढ़े यह शेयर

निफ्टी का पीएएयू बैंक इंडेक्स 1.09 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 30000 के बहुत करीब बंद हुआ है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.6 फीसदी, फाइनेशिंयल सर्विसेस इंडेक्स 4.2 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी का एफएमजीसी इंडेक्स 1.13 फीसदी, आईटी इंडेक्स 1.89 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 0.89 फीसदी, मेटल 0.14 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.76 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।

Sensex down by 18 points, gold becomes cheaper by 150 rupees

अक्षय तृतीया पर मांग बढ़ने की उम्मीद

घरेलू बाजार में लगातार मांग में कमी आने के कारण पिछले चार सत्रों से सोने में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, 7 मई को अक्षय तृतीया होने के कारण व्यापारियों में सोने को लेकर उम्मीद बढ़ी है। शुक्रवार को सराफा बाजार में सोना 150 रुपये गिरकर 32,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा।

चांदी अपने पिछले भाव 37,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू बाजार में मांग कम रहने के साथ कमजोर विदेशी रुझान और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी दरें स्थिर रखने के फैसले के कारण सोने पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,270.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 14.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही। इससे पिछले तीन सत्रों में सोने में 380 रुपये की गिरावट रही है।

एनएसई में विस्तारित सत्र

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 7 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर पूंजी बाजार वर्ग में विस्तारित लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेगा। एनएसई ने अपने सर्कुलर में कहा कि इस सत्र का आयोजन सिर्फ गोल्ड ईटीएफ और संप्रभु स्वर्ण बांड में कारोबार के लिए होगा। विस्तारित सत्र शाम 4.30 बजे से 7 बजे तक चलेगा।

अक्षय तृतीया अभी भी सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। हमने देखा है कि औसतन पिछले 10 सालों में सोने में निवेश से सालाना 8 फीसदी का रिटर्न मिला है। हमारा मानना है कि पिछले कुछ सालों में हल्की मंदी के बावजूद भी सोने में निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है, क्योंकि मैक्रो स्तर पर कुछ अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी पड़ेगी। इस वजह से पीली धातु की खरीददारी बढ़ेगी। 
नवनीत दमानी, एवीपी, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज कमोडिटी रिसर्च 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed