फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down after bjp releases its manifesto, gold prices up by 425 rupees

भाजपा के संकल्प पत्र से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 160 अंक गिरा

Mon, 08 Apr 2019 05:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 08 Apr 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
sensex down after bjp releases its manifesto, gold prices up by 425 rupees

शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार को भाजपा द्वारा घोषित किया गया संकल्प पत्र बिलकुल भी रास नहीं आया। कॉरपोरेट के लिए नए वित्त वर्ष के शुरू होने और आम चुनाव के लिए चुनाव शुरू होने के कारण बाजार में लगातार सतर्कता बनी रही। 

विज्ञापन


बीएसई की प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 161.70 अंक गिरकर 38,700.53 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 61.45 अंक गिरकर 11,604.50 पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार सबसे अधिक गिरावट वित्तीय, मेटल और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में रही।

विज्ञापन

इन कंपनियों पर पड़ी मार 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से ऊर्जा कंपनियों के शेयर लगातार दबाव में रहे। वैश्विक बेंचमार्क क्रूड 0.67 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 70.81 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे तगड़ी मार यस बैंक पर पड़ी और यह 2.66 फीसदी की गिरावट में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घाटा दर्ज करने वाले अन्य शेयरों में बजाज फाइनेंस, वेदांता, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई शामिल रहे। सेंसेक्स सूची में शामिल शेयरों में लाभ के साथ बंद होने वाले शेयरों में इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, टीसीएस, पावरग्रिड और एनटीपीसी शामिल रहे। 

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 20 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 10 लाभ के साथ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 520 अंकों का उतार चढ़ाव रहा। सेंसेक्स ऊंचे में 39,041.25 तक और नीचे में 38,520.96 तक आया। निफ्टी में 161 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा।

सोना 425 रुपये महंगा, 33 हजार के पार

वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ स्थानीय खरीदारी से सोना 425 रुपये तेज होकर 33,215 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार स्थानीय बाजार में चांदी 170 रुपये तेज होकर 38,670 रुपये प्रति किलो हो गई।



चांदी में तेजी का कारण औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के साथ सिक्का बनाने वालों की मांग में तेजी बताई गई है। वैश्विक बाजार न्यूयार्क में सोना बढ़त के साथ 1,298.30 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी बढ़त के साथ 15.23 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed