फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex crosses 39k mark on tuesday closing, silver prices rises by 355 rupees

39 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, चांदी में आया 355 रुपये उछाल

Tue, 16 Jul 2019 04:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 16 Jul 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
sensex crosses 39k mark on tuesday closing, silver prices rises by 355 rupees

मंगलवार को शेयर बाजार और सराफा में तेजी देखने को मिली। जहां एक तरफ सेंसेक्स 39 हजार के पार बंद हुआ, वहीं चांदी की कीमतों में 355 रुपये का उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 234.33 अंकों की तेजी के साथ 39131.04 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 72 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 11661 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।

विज्ञापन


आज के कारोबार में ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और रियल इस्टेट कंपनियों के इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.70 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.99 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.69 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.48 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.93 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.59 फीसदी और मीडिया इंडेक्स 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। 
विज्ञापन


सेंसेक्स के 30 शेयर में से 22 शेयर और निफ्टी के 50 में से 37 शेयर बढ़त पर बंद हुए हैं जबकि बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयर बढ़त पर बंद हुए है। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के दम पर बैंक निफ्टी आज 125 अंक चढ़कर 30570 के पार बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 फीसदी चढ़ा यस बैंक का शेयर

प्राइवेट इक्विटी कंपनियों की यस बैंक की हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी की खबर से शेयर को तगड़ा बूस्ट मिला। बैंक के शेयर में 14 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिली। हालांकि बाद में तेजी कुछ सीमित हुई और शेयर 11.48 फीसदी मजबूत होकर लगभग 104 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा-डे के दौरान शेयर ने 106.30 रुपये का उच्चतम स्तर छूआ।

100 रुपये चमका सोना

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपये चढ़कर 35,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी 355 रुपये चमककर 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

घरेलू बाजार में यह रही सोने की कीमतें

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये चढ़कर 35,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोना बिटूर भी इतनी ही तेजी लेकर 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपये पर स्थिर रही। 

चांदी 39500 के पार

चाँदी हाजिर 355 रुपये उछलकर 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा 310 रुपये की बढ़त में 38,710 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

वैश्विक बाजारों का यह रहा हाल

लंदन एवं न्यूयॉर्क में मंगलवार को सोना हाजिर 0.12 फीसदी चढ़कर 1,415.37 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1,411.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed