फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Closing Share Market Updat

Sensex Closing Bell: एक दिन की बढ़त के बाद शेयर बाजार में फिर बिकवाली, सेंसेक्स 502 अंक टूटा

Thu, 02 Mar 2023 06:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 02 Mar 2023 06:58 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावरग्रिड, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Closing Share Market Updat
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 25 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह गुरुवार को 501.73  अंकों की गिरावट के साथ 58,909.35 अंकों के लेवल  पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 129 अंकों की गिरावट के साथ 17,321.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 424.88 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है।

विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में आठ दिन की गिरावट के बाद बुधवार को तेजी रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘एक दिन की तेजी के बाद निफ्टी में फिर से गिरावट आई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा।’’
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावरग्रिड, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों को सूचकांक...स्मॉलकैप और मिडकैप...क्रमश: 0.22 प्रतिशत और 0.13 प्रतिशत नीचे आये। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में फिर से गिरावट का रुख रहा। इसका कारण अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड प्रतिफल का चार प्रतिशत से अधिक होना है। इसकी वजह यह है कि विभिन्न आंकड़ों से पता चलता है कि मुद्रास्फीति अभी ऊंची बनी रहेगी। बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से विदेशी कोष उभरते बाजारों से निवेश निकाल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) लगातार छठे दिन घरेलू बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।  शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 424.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख से बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

एनसीएलएटी ने रिलायंस कैपिटल मामले में ऋणदाताओं को एक और बोली दौर की अनुमति दी
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने रिलायंस कैपिटल (आरकैप) के समाधान के मामले में ऋणदाताओं की नीलामी की एक और दौर की याचिका को स्वीकार कर लिया है। कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल फिलहाल दिवाला प्रक्रिया में है।

एनसीएलएटी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश को खारिज करते हुए कहा कि ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) के पास ऊंची बोली के प्रयास करने का अधिकार है। अपीलीय न्यायाधिकरण ने सीओसी को चुनौती तंत्र को जारी रखने और दो सप्ताह बाद बोलियां आमंत्रित करने की अनुमति दी है।

एनसीएलएटी ने यह आदेश विस्ट्रा आईटीसीएल (इंडिया) लि. की याचिका पर दिया है। विस्ट्रा अनिल अंबानी प्रवर्तित कंपनी के ऋणदाताओं में से है। याचिका में एनसीएलटी के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें दिवालिया कंपनी के लिए और नीलामी पर रोक लगाई गई थी।

94,301 करोड़ घटकर 259.99 लाख करोड़ रह गई निवेशकों की पूंजी
बाजार में गिरावट से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त पूंजी 94,031 करोड़ रुपये घटकर 259.99 लाख करोड़ रुपये रह गई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 24 के शेयर लाल निशान में बंद हुए। मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.42% गिरावट रही। सिर्फ छह कंपनियों के शेयर ही बढ़त में बंद हुए।

सोना 295 रुपये सस्ता, चांदी 640 रुपये फिसली
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में नरमी से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 295 रुपये सस्ता होकर 55,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। चांदी 640 रुपये सस्ती होकर 64,380 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1,831 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

अदाणी समूह के सभी शेयरों में दूसरे दिन भी बढ़त
अदाणी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। अदाणी ट्रांसमिशन में सबसे ज्यादा 5 फीसदी की तेजी रही। अदाणी ग्रीन और अदाणी विल्मर 4.99 फीसदी बढ़त में रहे। शेयरों में बढ़त से समूह का बाजार पूंजीकरण 30,000 करोड़ बढ़कर 7.86 लाख करोड़ पहुंच गया। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक तीन दिनों में बाजार पूंजीकरण में 1.04 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


गौतम अदाणी 27वें स्थान पर
गौतम अदाणी गुरुवार को अमीरों की सूची में 33वें स्थान से उछलकर 27वें स्थान पर पहुंच गए। उनकी संपत्ति 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 39.3 अरब डॉलर पहुंच गई। वहीं, तीन दिनों में उन्होंने अमीरों की सूची में 11 स्थान की छलांग लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed