फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell share market closing today sensex nifty closing

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद 123 अंक फिसल कर बंद हुआ सेंसेक्स, मेटल व आईटी सेक्टर पर दिखा दबाव

Fri, 10 Feb 2023 07:26 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 10 Feb 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sensex Closing Bell share market closing today sensex nifty closing
शेयर बाजार - फोटो : iStock

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लान निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 123.52 अंकों की गिरावट के साथ  60,682.70 और निफ्टी 36.95 अंक फिसलकर 17856.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स में 9% जबकि अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों में 5% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स और यूपीएल के शेयरों में डेढ़-डेढ़ प्रतिशत की मजबूती दिखी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के शेयर बाजार में मेटल और आईटी सेक्टर के शेयरों पर सबसे अधिक दबाव दिखा। 

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले के अनुसा तकनीकी रूप से पिछले हफ्ते निफ्टी सूचकांक ने 17650 के पास सपोर्ट लिया हालांकि यह 17900 के महत्वपूर्ण प्रतिरोध के ऊपर बंद होने में असफल रहा। वर्तमान में निफ्टी 20-दिवसीय एसएमए के पास कारोबार करती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश का आद्योगिक उत्पादन दिसंबर में 4.3 प्रतिशत बढ़ा

Sensex Closing Bell share market closing today sensex nifty closing
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देश का औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में 4.3 प्रतिशत बढ़ गया है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकार दी गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा जाने वाला फैक्टरी आउटपुट दिसंबर 2021 में एक प्रतिशत बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर 2022 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 2.6 प्रतिशत बढ़ा। समीक्षाधीन महीने में खनन उत्पादन 9.8 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed