{"_id":"6475d328d5ecebd36509a2d2","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-share-market-news-and-updates-today-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: बाजार की बढ़त लगातार चौथे दिन बरकरार, सेंसेक्स 123 अंक उछला, निफ्टी फिर 18600 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: बाजार की बढ़त लगातार चौथे दिन बरकरार, सेंसेक्स 123 अंक उछला, निफ्टी फिर 18600 के पार
Tue, 30 May 2023 07:31 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 30 May 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लगातार चौथे दिन भी जारी रही। मंगलवार को सेंसेक्स 123 अंक उछलकर 63 हजार के करीब पहुंच गया। यह 62,969.13 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 35.20 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 18,633.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान एचएएल के शेयरों में तीन प्रतिशत जबकि आईटीसी के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
सोना 90 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 350 रुपये फिसली
कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 90 रुपये की गिरावट के साथ 59,945 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन