फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 123 अंक मजबूत, निफ्टी लगातार सातवें दिन चढ़ा

Thu, 11 Sep 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 11 Sep 2025 03:38 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.58 अंक उछलकर 81,548.73 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 32.40 अंक की बढ़त के साथ 25,005.50 पर बंद हुआ। निफ्टी लगातार आठवें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.58 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 81,548.73 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 217.07 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 81,642.22 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 32.40  अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 25,005.50 अंक पर पहुंच गया। चार कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क 837.97 अंक या 1.03 प्रतिशत बढ़ा है। निफ्टी सात कारोबारी दिनों में 290.45 अंक या 1.17 प्रतिशत उछला है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 88.47 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Unicorn in India: 2025 में देश के 11 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बने; हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में किया गया दावा

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इटरनल और सन फार्मा प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं इंफोसिस, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और अमेरिका व्यापार वार्ता की उम्मीदों से बाजार को मिला बल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि निफ्टी 50 सूचकांक 25,000 की महत्वपूर्ण सीमा से ऊपर बंद हुआ है। अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ अनिश्चितता ने मुख्य सूचकांक को शुरुआत में 24,400 तक नीचे खींच लिया।


नायर ने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए अमेरिका से मिले सकारात्मक संकेतों ने सूचकांक के एक नए दायरे में पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया है, जिसकी बाजार को काफी उम्मीद थी।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 67.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत गिरकर 67.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिन भर की राहत के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 115.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले दिन 5,004.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed