फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   11 startups join unicorn club in 2025; Bengaluru again biggest hub in India, says Hurun report

Unicorn: 2025 में 11 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बने; गेमिंग कानून के बाद ड्रीम11 समेत चार सूची से बाहर, जानें सबकुछ

Thu, 11 Sep 2025 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 Sep 2025 04:02 PM IST
सार

Unicorn in India Hurun Report: रिपोर्ट में देश का सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न जेरोधा को बताया गया। इसकी वैल्यू करीब में 8.2 अरब डॉलर आंकी गई है। 7.5 अरब डॉलर वैल्यू रेजरपे व लेंसकार्ट की और 7 अरब डॉलर की वैल्यू ग्रो की रही। हुरुन की लिस्ट में वे क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
11 startups join unicorn club in 2025; Bengaluru again biggest hub in India, says Hurun report
यूनिकॉर्न के बारे में हुरुन की रिपोर्ट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

साल 2025 में भारत के 11 नए स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुए हैं। इससे इनकी कुल संख्या 73 हो गई है। एएसके प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न एंड फ्यूचर यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025 में यह बता कही गई है। देश के नए यूनिकॉर्न में एआई.टेक, नवी टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, नेट्राडाइन, जंबोटेल और डार्विनबॉक्स शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में कई निवेशकों की ओर से फंडिंग गतिविधि देखी गई। पीक XV पार्टनर्स 42 स्टार्टअप्स में निवेश के साथ सबसे बड़े निवेशक बनकर उभरे। 

विज्ञापन

हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार जेरोधा देश का सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न

रिपोर्ट में देश का सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न जेरोधा को बताया गया। इसकी वैल्यू करीब में 8.2 अरब डॉलर आंकी गई है। 7.5 अरब डॉलर वैल्यू रेजरपे व लेंसकार्ट की और 7 अरब डॉलर की वैल्यू ग्रो की रही। हुरुन की लिस्ट में वे क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। ये कंपनियां सामूहिक रूप से 2,06,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देती हैं। इनमें लेंसकार्ट, ऑफबिजनेस और फिजिक्सवाला कार्यबल के मामले में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में स्टार्टअप्स में बढ़ती विविधता के बारे में भी बताया गया है। इसमें रुचि कालरा (ऑफबिज़नेस), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स) और गरिमा साहनी (प्रिस्टिन केयर) जैसी महिला संस्थापक शामिल हैं। सबसे कम उम्र के यूनिकॉर्न संस्थापकों में 22 वर्षीय कैवल्य वोहरा और जेप्टो के आदित पलिचा शामिल हैं। 70 अरब डॉलर मूल्य के 26 यूनिकॉर्न के साथ बेंगलुरु शीर्ष केंद्र बना हुआ है, इसके बाद दिल्ली-एनसीआर और मुंबई का स्थान है। संख्या और मूल्यांकन दोनों ही मामलों में फिनटेक यूनिकॉर्न आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग कानून के बाद ड्रीम11 और 3 अन्य स्टार्टअप यूनिकॉर्न सूची से बाहर

रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से ऑनलाइन गेमिंग कानून लाए जाने के बाद ड्रीम11 और गेम्स24x7 सहित 4 स्टार्टअप यूनिकॉर्न की सूची से बाहर हो गए हैं। यूनिकॉर्न सूची से बाहर होने वाले अन्य दो आरएमजी स्टार्टअप गेम्सक्राफ्ट (3 करोड़ उपयोगकर्ता) और मोबाइल प्रीमियर लीग (9 करोड़) हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ड्रीम11 के 26 करोड़ यूजर्स हैं, जबकि गेम्स24x7 के 12 करोड़ यूजर्स हैं।


इसके अलावा, 'एएसके प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न एंड फ्यूचर यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025' में कहा गया है कि लोकप्रिय 'ज़ूपी' और 'विंजो गेम्स', जो यूनिकॉर्न नहीं थे, का मूल्यांकन भी कानून के कारण प्रभावित हुआ है। यूनिकॉर्न ऐसे स्टार्टअप होते हैं जिनका मूल्यांकन 1 अरब डॉलर से अधिक होता है।

पिछले महीने, संसद ने सभी प्रकार के ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाने और ई-स्पोर्ट्स व ऑनलाइन सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए एक विधेयक पारित किया। यह कानून ऑनलाइन मनी गेम्स से संबंधित विज्ञापनों पर भी प्रतिबंध लगाता है, साथ ही बैंकों और वित्तीय संस्थानों को ऐसे किसी भी गेम के लिए धन मुहैया कराने या धन हस्तांतरित करने से भी रोकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "इन परिवर्तनों से भारत की सबसे प्रमुख आरएमजी कंपनियों के मूल्यांकन पर असर पड़ा है।" साथ ही कहा गया है कि इन स्टार्टअप्स को प्रमोशन पर सीमाओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनकी वृद्धि धीमी हो जाएगी और कर आवश्यकताएं सख्त हो जाएंगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु 26 स्टार्टअप के साथ भारत का यूनिकॉर्न हब है। यहां स्थित कंपनियों का कुल मूल्यांकन 70 अरब डॉलर है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में 12 यूनिकॉर्न स्टार्टअप हैं। इनका मूल्य 36.3 बिलियन डॉलर है। वहीं, मुंबई में 11 स्टार्टअप हैं जिनका मूल्य 22.8 अरब डॉलर है। रिपोर्ट के अनुसार जेप्टो के 22 वर्षीय कैवल्य वोहरा और आदित पालिचा भारत के सबसे युवा यूनिकॉर्न संस्थापक हैं।


रिपोर्ट में 200 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाले स्टार्टअप्स का ब्यौरा दिया गया है। इसमें कहा गया है कि ऐसे उच्च मूल्य वाले स्टार्टअप्स 3.74 लाख लोगों को रोजगार देते हैं और अकेले यूनिकॉर्न्स इसमें 2.06 लाख लोगों का योगदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed