फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बाजार पर भारी पड़ा 'ट्रंप टैरिफ', सेंसेक्स 2227 अंक टूटा, निफ्टी 22200 से फिसला

Mon, 07 Apr 2025 03:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 07 Apr 2025 03:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 2,226.79 अंक गिरकर 73,137.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 742.85 अंक गिरकर 22,161.60 पर बंद हुआ। आइए जानें शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
अमेरिकी शेयर बाजार की गिरावट। - फोटो : adobe stock

विस्तार

वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता और अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बीच सोमवार को पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा और सेंसेक्स व निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान 30 शेयरों के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स में 2,226.79 अंकों की गिरावट आई। यह बीते10 महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: महंगी हुई रसोई गैस; घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़कर ₹853, जानें बड़े शहरों में नया भाव क्या

विज्ञापन

निवेशकों को एक ही दिन में 14 लाख करोड़ रुपये का लगा चूना

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक या 2.95 प्रतिशत टूटकर 73,137.90 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब इसमें गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सूचकांक 3,939.68 अंक या 5.22 प्रतिशत गिरकर 71,425.01 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 742.85 अंक या 3.24 प्रतिशत गिरकर 22,161.60 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में बेंचमार्क 1,160.8 अंक या 5.06 प्रतिशत गिरकर 21,743.65 पर बंद हुआ। इक्विटी बाजार में में मंदी के रुख के कारण बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में 14,09,225.71 करोड़ रुपये की तेज गिरावट के साथ 3,89,25,660.75 करोड़ रुपये (4.54 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) रह गया। भारत बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 65.70% चढ़कर 22.79 अंकों पर पहुंच गया।बाजार में बढ़े भय के कारण इंडिया VIX में पहली बार एक दिन में इतना तेज उछाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर कमजोर पड़े

हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 7.33 फीसदी की गिरावट आई, जबकि लार्सन एंड टूब्रो में 5.78 फीसदी की गिरावट आई। टाटा मोटर्स, कोटक महिन्द्रा बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी बैंक अन्य बड़े पिछड़े हुए शेयर रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।


ये भी पढ़ें: China vs US: चीन ने अमेरिका पर दादागिरी करने का लगाया आरोप; कहा-टैरिफ का असर लेकिन 'कोई आसमान नहीं गिरेगा'

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार अमेरिका के जवाबी टैरिफ के बाद मचे बवाल और अन्य देशों की ओर से 'जैसे को तैसा' जैसी प्रतिक्रिया देने से व्यापार युद्ध छिड़ सकता है। यही कारण है कि बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखी गई। आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों ने व्यापक बाजार की तुलना में काफी कमजोर प्रदर्शन किया क्योंकि बढ़ती महंगाई और धीमी वृद्धि की जोखिम के कारण अमेरिका में संभावित मंदी आ सकती है।"

बीएसई के 3,515 शेयर कमजोर हुए, 570 शेयरों में तेजी

बीएसई पर 3,515 शेयरों में गिरावट आई, 570 में तेजी आई और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि बीएसई पर 775 शेयर अपने 52-सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए, जबकि 59 कंपनियां 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने कहा, "कच्चे तेल और कई धातुओं की कीमतों में पहले से ही गिरावट देखी जा रही है, जो इस बात का संकेत है कि यदि मौजूदा रुझान जारी रहा तो मांग में कमी आएगी।"

एशिया के दूसरे बाजारों का हाल और खराब, यूरोप भी बिकवाली के दबाव में

एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 13 प्रतिशत से अधिक गिर गया, टोक्यो का निक्केई 225 लगभग 8 प्रतिशत गिर गया, शंघाई एसएसई कम्पोजिट सूचकांक 7 प्रतिशत से अधिक गिर गया और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 प्रतिशत से अधिक गिर गया। यूरोपीय बाजार भी भारी बिकवाली दबाव में आ गए और 6 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 5.97 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट में 5.82 प्रतिशत और डॉव में 5.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

पिछले साल के 4 जून के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट

पिछले साल 4 जून को सेंसेक्स 4,389.73 अंक या 5.74 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 72,079.05 पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार में यह 6,234.35 अंक या 8.15 प्रतिशत गिरकर 70,234.43 पर आ गया था। निफ्टी 4 जून 2024 को 1,379.40 अंक या 5.93 प्रतिशत की तीव्र गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 1,982.45 अंक या 8.52 प्रतिशत गिरकर 21,281.45 पर आ गया। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी में 23 मार्च 2020 को 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी, जब कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन लगाया गया था।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल पर बढ़ा उत्पाद शुल्क, ₹2/लीटर की बढ़ोतरी; जनता पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed