फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: ट्रंप के जवाबी टैरिफ पर बाजार की सधी प्रतिक्रिया; सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी में नरमी

Thu, 03 Apr 2025 03:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 03 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत के खिलाफ 27 प्रतिशत के जवाबी टैरिफ के एलान के बाद भारतीय बाजार के सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 322.08 (0.42%) अंक टूटकर 76,295.36 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 82.25 (0.35%) अंकों की गिरावट के साथ 23,250.10 के स्तर पर बंद हुआ। आइए जानते हैं शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिका की ओर से भारत पर 27% जवाबी टैरिफ लगाने के फैसले पर भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों ने गुरुवार को सधी हुई प्रतिक्रिया दी। शुरुआती कारोबार में 800 अंकों तक की गिरावट के बावजूद बेंचमार्क सूचकांक बहुत हद तक रिकवर कर लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 322.08 (0.42%) अंक टूटकर 76,295.36 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 82.25 (0.35%) अंकों की गिरावट के साथ 23,250.10 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत सहित दुनिया भर के करीब 60 देशों पर पारस्परिक शुल्क लगाने की घोषणा के बाद गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। इस कदम से अमेरिका को भारत के निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने अपने एलान में आईटी सेक्टर पर कुछ खास नहीं कहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Penguin Tariffs: इंसान तो इंसान ट्रंप ने जानवरों को भी नहीं बख्शा, उस द्वीप पर भी टैरिफ जहां सिर्फ पेंग्विन
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर परसिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर 9.92 प्रतिशत गिरकर 4,788.20 रुपये पर, कोफोर्ज का शेयर 7.77 प्रतिशत गिरकर 7,157.25 रुपये पर, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 7.66 प्रतिशत गिरकर 1,212 रुपये पर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 3.98 प्रतिशत गिरकर 3,403.90 रुपये पर और टेक महिंद्रा का शेयर 3.79 प्रतिशत गिरकर 1,369.65 रुपये पर बंद हुआ।


इसके अलावा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 3.71 प्रतिशत गिरकर 1,470.80 रुपये प्रति शेयर पर, एम्फैसिस 4.05 प्रतिशत गिरकर 2,374.30 रुपये पर, इंफोसिस 3.41 प्रतिशत गिरकर 1,497 रुपये पर और विप्रो 2.75 प्रतिशत गिरकर 256.40 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एक्सचेंज पर साइएंट 2.67 फीसदी गिरकर 1217.25 रुपये और मास्टेक 0.44 फीसदी गिरकर 2,176.80 रुपये पर आ गया।

ये भी पढ़ें: EPFO Claim: ईपीएफओ से पैसा निकालना हुआ आसान; कैंसिल्ड चेक अपलोड करने की जरूरत नहीं, जानिए और क्या बदला गया

सेंसेक्स की 30 शेयरों वाली कंपनियों में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस प्रमुख रूप से पिछड़ गईं। बीएसई आईटी सूचकांक 1,348.57 अंक या 3.78 प्रतिशत गिरकर 34,293.59 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed