फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Island home only to penguins hit by tariffs- and other things you may have missed on Liberation Day

Penguin Tariffs: इंसान तो इंसान ट्रंप ने जानवरों को भी नहीं बख्शा, उस द्वीप पर भी टैरिफ जहां सिर्फ पेंग्विन

Thu, 03 Apr 2025 05:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 03 Apr 2025 05:48 PM IST
सार

Donald Trump Penguin Tariffs: अंटार्कटिका का एक बंजर और निर्जन ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह जो ग्लेशियरों से ढका हुआ है, वह भी ट्रंप के जवाबी टैरिफ के निशाने पर आ गया है। इस आइलैंड पर ट्रंप प्रशासन ने 10% टैरिफ लगाने का एलान किया है। इस एलान पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी चुटकी ली है। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
Island home only to penguins hit by tariffs- and other things you may have missed on Liberation Day
अमेरिकी टैरिफ - फोटो : amarujala.com

विस्तार

इंसान तो इंसान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जवाबी टैरिफ का एलान करते हुए पेंग्विन्स को भी नहीं बख्शा। अंटार्कटिका का एक बंजर और निर्जन ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह जो ग्लेशियरों से ढका हुआ है, वह भी ट्रंप के जवाबी टैरिफ के निशाने पर आ गया है। इस आइलैंड पर ट्रंप प्रशासन ने 10% टैरिफ लगाने का एलान किया है। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने जिस पैंग्विन्स के जिस आइलैंड पर टैरिफ लगाया है, उसका का नाम है 'हर्ड आइलैंड और मैकडोनाल्ड आइलैंड', जो ऑस्ट्रेलिया का बाहरी क्षेत्र है। यह पृथ्वी के सबसे दूरस्थ इलाकों में से एक है। यहां ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर स्थित पर्थ से दो सप्ताह की नाव यात्रा के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है। यह आइलैंड पूरी तरह से निर्जन हैं। माना जाता है कि इंसानों ने इस द्वीप पर आखिरी बार लगभग 10 साल पहले कदम रखा था। फिर भी, हर्ड और मैकडोनाल्ड द्वीपों को व्हाइट हाउस की ओर से जारी उन देशों की सूची में शामिल किया गया है, जिन पर पारस्परिक टैरिफ लगाए गए हैं।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: EPFO Claim: ईपीएफओ से पैसा निकालना हुआ आसान; कैंसिल्ड चेक अपलोड करने की जरूरत नहीं, जानिए और क्या बदला गया
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने गुरुवार को इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, "पृथ्वी पर कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है।" हर्ड द्वीप और मैकडोनाल्ड द्वीप ऑस्ट्रेलिया के कई 'बाहरी क्षेत्रों' में से हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया की टैरिफ सूची में अलग से सूचीबद्ध किया गया है। वहां के सामानों पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा। यह बाहरी क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा हैं और स्वशासित नहीं हैं, लेकिन संघीय सरकार के साथ उनका एक अनूठा संबंध है। व्हाइट हाउस की सूची में यह क्षेत्र कोकोस (कीलिंग) द्वीप , क्रिसमस द्वीप और नॉरफॉक द्वीप के नाम से शामिल है।

ये भी पढ़ें: US Tariffs: अमेरिका ने भारत पर 26 नहीं 27% का टैरिफ लगाया, ट्रंप की घोषणा और आधिकारिक आदेश में दर अलग-अलग

इसके अलावा अमेरिका ने फल्कलैंड आइलैंड नामक द्वीप पर भी 42% टैरिफ लगाने का एलान किया है। दक्षिण अमेरिका के इस द्वीप का क्षेत्रफल महज 12,173 वर्ग किलोमीटर है और 2021 की जनगणना के अनुसार यहां सिर्फ 3221 लोग रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed