फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त पर लगाम; सेंसेक्स 131 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

Wed, 18 Sep 2024 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Sep 2024 04:02 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे काराबेारी दिन सेंसेक्स 131.43 (0.15%) अंकों की गिरावट के साथ 82,948.23 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 41.00 (0.16%) अंक फिसलकर 25,377.55 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : i-stock

विस्तार

शेयर बाजार में बीते दो दिनों से जारी बढ़त पर बुधवार को लगाम लग गई। आईटी, फार्मा, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट के कारण फेड के फैसले के पहले प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर पड़ गए।

विज्ञापन


हफ्ते के तीसरे काराबेारी दिन सेंसेक्स 131.43 (0.15%) अंकों की गिरावट के साथ 82,948.23 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 41.00 (0.16%) अंक फिसलकर 25,377.55 पर पहुंच गया। क्लोजिंग से पहले सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर क्रमश: 83,326.38 और 25,482.20 पर पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन

बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी में बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान 200 अंकों के दायरे में कारोबार होता दिखा। इस दौरान, इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स 6.2% बढ़कर 13.37 पर पहुंच गया। निफ्टी के शेयरों की बात करें तो 33 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे। वहीं, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और विप्रो टॉप लूजर्स की श्रेणी में रहे।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


निफ्टी बैंक का प्रदर्शन बुधवार को बढ़िया रहा, और यह एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,750.40 पर बंद हुआ। क्षेत्रवार देखें तो निफ्टी में केवल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर इंडेक्स में ही तेजी दिखी। निफ्टी के 16 सेक्टोरल इंडेक्स में 11 लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी आईटी में 3% से अधिक की गिरावट दिखी। वहीं, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस में भी 1.53% तक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed