फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: सुस्त शुरुआत के बाद शेयर बाजार नए हाई पर; सेंसक्स 90 अंक चढ़ा, निफ्टी 25400 के पार बंद

Tue, 17 Sep 2024 03:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 17 Sep 2024 03:52 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में भारती एयरटेल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

अमेरिका में ब्याज दर घटने के अनुमानों के बीच घरेलू शेयर बाजार का बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को करीब 91 अंक चढ़कर नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी पहली बार 25,400 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

विज्ञापन


अमेरिकी के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर बहुप्रतीक्षित फैसले से पहले मजबूत वैश्विक रुझानों से बाजार को समर्थन मिला। रिकॉर्ड बनाने के सिलसिले को दूसरे दिन जारी रखते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 90.88 अंक यानी 0.11 प्रतिशत चढ़कर 83,079.66 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


कारोबार के दौरान यह 163.63 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 83,152.41 पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 25,418.55 के नये शिखर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की 30 कंपनियों में भारती एयरटेल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

दूसरी ओर टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी और एशियन पेंट्स नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ, जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बंद रहे।

यूरोपीय बाजार कारोबार के दौरान सकारात्मक दायरे में थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती करने की उम्मीद में भारतीय बाजार ने एक बार फिर हल्की बढ़त दर्ज की। बाजार ने मान लिया है कि चौथाई प्रतिशत की कटौती पक्की है, लेकिन अर्थव्यवस्था की सेहत और भविष्य में कटौती के बारे में फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों पर सबकी नजर है।''

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बुधवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी सीमित दायरे में रहा और रियल्टी तथा वाहन शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि धातु तथा औषधि शेयरों में गिरावट हुई।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि बुधवार को होने वाली अमेरिकी फेड नीति बैठक के निर्णय से पहले लगातार दूसरे सत्र में सीमित दायरे में कारोबार रहा। उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी के कारण निवेशकों की भागीदारी कम रही, और इसलिए चुनिंदा प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखी गई।

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में थोक मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने गिरकर 1.31 प्रतिशत पर आ गई। सब्जियों, खाद्य पदार्थ और ईंधन की कीमतों में कमी के चलते थोक महंगाई कम हुई है।

छोटी कंपनियों से जुड़े बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.13 प्रतिशत तथा मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप सूचकांक में 0.08 प्रतिशत की गिरावट आई। क्षेत्रवार बात करें तो रियल्टी में 0.64 प्रतिशत, दूरसंचार में 0.46 प्रतिशत, जन केंद्रित सेवाओं से जुड़ी कंपनियों में 0.44 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी में 0.34 प्रतिशत, वाहन में 0.33 प्रतिशत और आईटी में 0.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।


दूसरी ओर जिंस, औद्योगिक, पूंजीगत सामान, धातु और सेवा खंड में गिरावट हुई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,634.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत घटकर 72.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed