{"_id":"666ac605a60956c33300fb00","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 204 अंक चढ़ा, निफ्टी 23400 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 204 अंक चढ़ा, निफ्टी 23400 के करीब
Thu, 13 Jun 2024 03:42 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:42 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 204.33 (0.26%) अंकों की बढ़त के साथ 76,810.90 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 75.96 (0.33%) अंक मजबूत होकर 23,398.90 पर पहुंच गया। इस दौरान टाइटन के शेयरों में 3% की बढ़त आई।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग
- फोटो : i-stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में नई ऊंचाई पर क्लोजिंग हुई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 204.33 (0.26%) अंकों की बढ़त के साथ 76,810.90 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 75.96 (0.33%) अंक मजबूत होकर 23,398.90 पर पहुंच गया। इस दौरान टाइटन के शेयरों में 3% की बढ़त आई।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने नकद में 426.63 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने नकद में 233.75 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वोडाफो-आइडिया के निदेशक मंडल ने नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया और एरिक्सन इंडिया को 2,458 करोड़ रुपये के तरजीही शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को भेजी गई फाइलिंग में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी के बाद गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचे। निवेशकों की आरे से पूंजीगत वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता और औद्योगिक शेयरों में भारी लिवाली से भी सूचकांक को बढ़त हासिल हुआ। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं के दाम में मामूली गिरावट के कारण मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति एक साल के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आ गई और यह छह प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 538.89 अंक या 0.70 अंक की बढ़त के साथ 77,145.46 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा। अंत में यह 76,810.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसमें 204.33 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी आई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,398.90 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 158.1 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,481.05 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और नेस्ले सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयरों में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में सोल और हॉन्ग-कॉन्ग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि तोक्यो और शंघाई नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 149.98 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 76,606.57 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 58.10 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,322.95 अंक पर बंद हुआ।