{"_id":"63ea16d19a13af60ea034d83","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-closing-today-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 17800 के नीचे, 2.4 लाख करोड़ डूबे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 17800 के नीचे, 2.4 लाख करोड़ डूबे
Mon, 13 Feb 2023 04:24 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 13 Feb 2023 04:24 PM IST
सार
आईटी, बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट आई।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को दूसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट रही। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), बैंक एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली और रुपये में गिरावट से सेंसेक्स 250.86 अंक टूटकर 60,431.84 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 60,245.05 के निचले स्तर तक पहुंच गया था। निफ्टी 85.60 अंक गिरकर 17,770.90 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 2.42 लाख करोड़ घटकर 265.76 लाख करोड़ रह गई। सेंसेक्स की 30 में 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। एसबीआई सर्वाधिक 2.83% नुकसान में रहा।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे लुढ़का
डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 12 पैसे कमजोर होकर 82.70 पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में तेजी, घरेलू बाजार में गिरावट और कच्चे तेल में उछाल से रुपये पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 पर खुला। दिन में यह 82.77 के निचले स्तर तक गिर गया था।
विज्ञापन