Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी सपाट; सोना टूटा-चांदी चमकी
Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 51 अंकों की गिरावट आई और यह 62130 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी महज 0.55 अंकों की बढ़त के साथ सपाट ढंग से 18497 के लेवल पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार बीते शुक्रवार के बाद सोमवार को भी गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 51 अंकों की गिरावट आई और यह 62130 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी महज 0.55 अंकों की बढ़त के साथ सपाट ढंग से 18497 के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार में एलआईसी के शेयरों में 4% की बढ़ोतरी दिखी जबकि इंफोसिस और टाइटन के शेयरों में 1% की गिरावट देखने को मिली। जियोजित फाइनेंशियल के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर के अनुसार "बैंकिंग, धातु, तेल और गैस सेक्टर के शेयरों में रिकवरी के बीच बाजार में सुस्त व सपाट शुरुआत हुई। वहीं दूसरी ओर, आईटी शेयरों में जारी बिकवाली से सूचकांकों पर दबाव पड़ा। महंगाई के आंकड़ों के पिछले महीने की तुलना में नरम पड़ने की उम्मीद है। वैश्विक बाजार नाजुक बने रहे क्योंकि प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ओर से दर निर्णयों को केंद्र में रखा गया।"
सोना 109 रुपये टूटा, चांदी में 934 रुपये की तेजी
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 109 रुपये घटकर 54,461 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी का भाव 934 रुपये की तेजी के साथ 68,503 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा।