{"_id":"63171f01b3b7fb65805efd9d","slug":"sensex-closing-bell-market-closed-flat-on-red-mark-sensex-fell-49-points-nifty-near-17650","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 49 अंक नीचे, निफ्टी 17650 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 49 अंक नीचे, निफ्टी 17650 के करीब
Tue, 06 Sep 2022 04:20 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:20 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट से मिले रुझानों के बीच दमदार शुरुआत हुई थी। शुरुआती कारोबार में बाजार एक समय पर 260 अंकों की मजबूती के साथ 59,507 अंकों पर ट्रेड करने लगा था पर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बाजार कमजोर होता गया और आखिरकार लाल निशान पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले-जुले रुझान मिलने के बाद भारतीय बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कमजोर होकर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में 49 अंकों की गिरावट आई और यह 59,197 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी दस अंकों की गिरावट के साथ सपाट तरीके से बंद हुआ। निफ्टी बाजार बंद होते समय 17,656 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
इसे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट से मिले रुझानों के बीच दमदार शुरुआत हुई थी। शुरुआती कारोबार में बाजार एक समय पर 260 अंकों की मजबूती के साथ 59,507 अंकों पर ट्रेड करने लगा था। दूसरी निफ्टी में भी 75 अंकों की तेजी थी और यह 17,741 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। पर यही से बाजार में बिकवाली शुरू हुई और सेंसेक्स 500 अंक लुढ़क कर एक समय में 58,987 के लेवल पर पहुंच गया। इस स्तर से बाजार को रिकवरी मिली पर दिन का कारोबार खत्म होने तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा।
विज्ञापन
मंगलवार के कारोबारी सेशन में बाजार पर बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से दबाव बनता दिखा। वहीं दूसरी ओर मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑयल व गैस सेक्टर में खरीदारी दिखी।
विज्ञापन
ये रहे मंगलवार के टॉप लूजर और टॉप गेनर शेयर
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में टाटा कंज्यूमर, ब्रिटानिया, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनांस, एमएंडएम, यूपीएल और कोटक बैंक के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर, अपोलो हॉस्पीटल, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, श्री सीमेंट और एसबीआई लाइफ जैसी कंपनियों ने बढ़िया प्रदर्शन टॉप गेनर्स की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे।
डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 79.90 रुपये पर पहुंचा
अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण मंगलवार को बाजार में भारतीय रुपये पर बदाव दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ 79.90 के स्तर पर आ गया। फिलहार रुपया डॉलर के मुकाबले 79.83 रुपये पर कारोबार कर रहा है।