{"_id":"62e11bbc98ff4d3d3e1e02ef","slug":"sensex-closing-bell-after-two-days-of-weakness-sensex-rose-547-points-nifty-crossed-16600","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: दो दिनों की कमजोरी के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 547 अंक चढ़ा, निफ्टी 16600 पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: दो दिनों की कमजोरी के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 547 अंक चढ़ा, निफ्टी 16600 पार
Wed, 27 Jul 2022 04:34 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 27 Jul 2022 04:34 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: बुधवार (27 जुलाई) को सेंसेक्स 547.83 अंक चढ़कर 55816.32 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 157.95 अंकों की मजबूती के साथ 16641.80 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस हफ्ते के पहले दो दिनों की कमजोरी के बाद बुधवार को बााजार में मजबूती लौटी है। हालांकि बुधवार को शुरुआती कारोबार में इंडेक्स लुढ़कते नजर आए और सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर चले गए पर वहां से दोनों इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली।
विज्ञापन
बुधवार (27 जुलाई) को सेंसेक्स 547.83 अंक चढ़कर 55816.32 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 157.95 अंकों की मजबूती के साथ 16641.80 अंकों पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन में स्टार हेल्थ के शेयरों में आठ प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जबकि यस बैंक के शेयर सात प्रतिशत तक ऊपर उछले।
विज्ञापन
वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 79.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।