फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closes by 273 down on wednesday 27 june

273 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 25 रुपये लुढ़का सोना

Wed, 27 Jun 2018 04:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
sensex closes by 273 down on wednesday 27 june

बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिला और सेंसेक्स 273 अंक लुढ़क गया। वहीं सोने के दामों में भी 25 रुपये की कमी देखी गई। सेंसेक्स 273 अंक की गिरावट के साथ 35,217 के स्तर पर और निफ्टी 98 अंक लुढ़ककर 10,671.4 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन


पीएसयू बैंक, ऑटो, मीडिया, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में बिकवाली हावी रही। बैंक निफ्टी 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,423.4 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि आज आईटी और फार्मा शेयरों में थोड़ी खरीदारी जरूर देखने को मिली है।
विज्ञापन


सोने के दाम में 25 रुपये की कमी
कमजोर वैश्विक रुझान व स्थानीय आभूषण निर्माताओं की कम मांग से सोना लगातार दूसरे दिन गिरा। बुधवार को सराफा बाजार में सोना 25 रुपये लुढ़ककर 31,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं से कमजोर उठाव से चांदी 120 रुपये कमजोर होकर 40,880 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर यह रहा हाल
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.32 फीसदी गिरकर 1,254.16  डॉलर प्रति औंस (पिछले वर्ष दिसंबर के बाद के अपने न्यूनतम स्तर ) पर देखा गया। चांदी 0.49 फीसदी टूटकर 16.19 डॉलर प्रति औंस पर रही। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 25 रुपये नीचे गिरकर क्रमश: 31,570 रुपये व 31,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। मंगलवार को पीली धातु में 55 रुपये की गिरावट आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed